बोकारो, जून 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एनसीईआरटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय योग फॉर हेल्दी एजिंग रखा गया है। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 15 से 18 जून तक विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें सरकारी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, सीआईएससीई, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय सहित मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिभागियों के लिए जानकारी इसमें कक्षा तीन से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को चार चरणों में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 15 जून को कक्षा तीन से पांच, 16 जून को कक्षा छह से आठ, 17 जून को कक्षा नौ-दस तथा 18 जून को कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों के ल...