बोकारो, मार्च 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा वर्तमान समय में जिले की यातायात व्यवस्था अत्यंत गंभीर व चिंताजनक हो गई है। संरक्षक संजय बैद ने बताया आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण जनहानि की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दुर्घटनाओं के बाद अक्सर सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम नागरिकों को 4-5 घंटे तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने प्रशासन से रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों व चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में जोधाडीह मोड़ पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने, सड़क ...