बोकारो, अक्टूबर 25 -- झारखंड के बोकारो में खौफनाक घटना सामने आई है। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉकर 70 वर्षीय सेवानिवृत्त बीएसएल के कर्मी भरत सिंह की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। नशे के लिए पैसे नहीं देने और मोबाइल छीनने का विरोध करने पर पंकज साव ने बड़े पत्थर से उनके सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया। घटना में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घटना के महज दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त पत्थर और मोबाइल बरामद किए गए। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने हरला थाने में प्रेस वार्ता कर कहा कि जांच में नशे की जरूरत पूरी करने और छिनतई के विरोध को हत्या का कारण पाया गया है। मृतक के बेटे अशोक सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज द...