बोकारो, मई 6 -- जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में मंगलवार को इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी कर आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थानों के थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में जानकारी ली।अपराध गोष्ठी में अंचल निरीक्षक ने लंबित कांडों का निष्पादन समय पर करने, अपराध पर लगाम लगाने, शराब कारोबारी पर विशेष नजर बनाए रखने, नियमित वाहन चेकिंग, असामाजिक तत्वों पर नजर रख निरोधात्मक कार्रवाई करने व रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश दिया।बैठक में जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो,कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार,पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा,तेनुघाट थाना प्रभारी भजनलाल उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.