बोकारो, जनवरी 6 -- चंदनकियारी प्रखंड के बांसतोड़ा पंचायत के नुतनडीह में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह महायज्ञ का भव्य शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। यज्ञाचार्य समाधि बाबा के सानिध्य में सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने स्थानीय तालाब से पवित्र जल भरकर कलश के साथ यज्ञ स्थल तक पदयात्रा की। गाजे-बाजे के साथ 'जय श्री कृष्ण' और 'राधे-राधे' के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। यह आध्यात्मिक महोत्सव 06 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विद्वान कथावाचकों की ओर से श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों पर प...