बोकारो में दर्दनाक हादसा! दुकान में घुस गई तेज रफ्तार ट्रक; 2 की मौत
बोकारो, अक्टूबर 11 -- झारखंड के बोकारो में दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक मिठाई की दुकान में घुस गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।दुकान में बैठे थे तभी मौत बन आ गई ट्रक मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह की है। बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के नागेन मोरे इलाके में यह घटना हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले दो बुजुर्ग व्यक्ति थे। दोनों की उम्र 65 साल और 70 साल के करीब थी। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि इस घटना के वक्त तीनों व्यक्ति मिठाई की दुकान में बैठे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुस गया और दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.