बोकारो, मई 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में स्कूली शिक्षा व्यवस्था के डिजिटलीकरण को लेकर चल रहे प्रयासों के बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों का अपार आईडी अब तक नहीं बन पाया है।

छात्रों का नामांकन यू-डायस पोर्टल के अनुसार जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कुल 3 लाख 94 हजार 721 छात्रों का नामांकन दर्ज है, जिनमें से 1 लाख 52 हजार 969 छात्रों का अपार आईडी लंबित है। जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि अब तक 3 लाख 30 हजार 736 छात्रों का आधार नंबर जमा किया गया है। इनमें से 2 लाख 80 हजार 167 छात्रों के आधार का सत्यापन हो चुका है, जबकि 2 लाख 13 हजार 729 छात्रों का अपार आईडी जनरेट किया गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आवेदन लंबित रहने से विभाग की चिंता बढ़ गई है।

डेटा अपलोडिंग की स्थिति डीईओ ने बताया कि 49 हजार 730 छात्रों क...