बोकारो में डीआईजी सीआईएसएफ रहे बिनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के डीजीपी
बोकारो, अगस्त 18 -- 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बिनयतोष मिश्रा को ओडिशा का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। बिनयतोष मिश्रा का बोकारो से भी गहरा जुड़ाव रहा है। वे 5 जनवरी 2014 से 21 दिसंबर 2014 तक सीआईएसएफ के डीआईजी के पद पर बोकारो में पदस्थापित रहे। इसके बाद उनका प्रमोशन आईजी सीआईएसएफ के पद पर हुआ व उन्हें दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में आईजी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी मिली। बिनयतोष मिश्रा ने वर्ष 1993 में पुलिस सेवा में योगदान दिया। उन्होंने ओडिशा के बालासोर, बरहामपुर व जाजपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। इसके अलावा क्राइम ब्रांच, इंटेलिजेंस ब्रांच, ट्रांसपोर्ट विभाग, होमगार्ड व फायर सर्विसेज सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। यह भी पढ़ें- IAS Couple: गजब का संयोग, पति के बाद पत्नी ने संभाली वही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.