धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद। डाक विभाग ने धनबाद मंडल क्षेत्र में डाकघर संचालन के लिए भवन की आवश्यकता जताई गई है। धनबाद के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर की ओर से जारी सूचना के अनुसार बोकारो के गरगा चेकपोस्ट पोस्टऑफिस, बोकारो तथा चंदनकियारी पोस्ट ऑफिस के लिए किराए पर भवन की आवश्यकता है। दोनों ही डाकघरों के लिए न्यूनतम 600 वर्गफीट क्षेत्रफल वाले भवन की मांग की गई है। भवन का चयन विभागीय मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक भवन मालिक आवेदन 20 जनवरी तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...