बोकारो, जून 10 -- जिले में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बोकारो सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए वज्रपात व तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार बुधवार को जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मंगलवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर गर्मी व उमस का असर बना रहा, लेकिन शाम के समय मौसम में बदलाव के संकेत मिले। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। यह भी पढ़ें- 48 घंटे में तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ बारिश...