बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय का बोकारो परिषद में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे। मौके पर बालमुकुंद सहाय ने कहा कि आने वाले समय में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए जरूरी है कि सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उनकी सक्रियता से ही पार्टी को सफलता मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव राय, अशोक कुमार पप्पू, जिला मंत्री मंटू राय, डॉ. परिंदा सिंह, एके वर्मा, नीरज कुमार, अमर स्वर्णकार, रामकिंकर पांडे, संजय सिन्हा, दिनेश य...