बोकारो, अगस्त 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता व कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, सजावटी सामग्रियों समेत विभिन्न रचनात्मक वस्तुओं का प्रयोग कर आकर्षक व अनूठी राखियां तैयार कीं। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई लीगो राखी, क्यूआर कोड राखी, हरित राखी, फोटो राखी और चॉकलेट राखी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एआरएस स्कूल में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन पर...