बोकारो, मई 16 -- बोकारो पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप 2026 का समापन हो गया। विद्यालय परिसर में विशेष योग कार्यक्रम, हवन-पूजन, सम्मान समारोह व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन पर आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम का प्रदर्शन किया। विद्यालय के उप प्राचार्य अंबरीश रंजन पाठक व योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लाभों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पांच दिनों तक चले समर कैंप में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर अर्चना सिंह, कुमारी नूतन, भानू प्रताप, प्रभात कुमार, विद्या कुमारी, मीनू कुमारी,अमरजीत कौर,मारिया मंजर, गुंजा चौधरी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी के डीएवी स्कूल में समर कैंप का आयोजन यह भ...