बोकारो, मार्च 6 -- गुरूवार को सेक्टर 3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि कृष्णा यादव, विद्यालय की प्राचार्या डॉ सुधा शेखर व शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को रंग - गुलाल लगाकर की। शिक्षिकाओं के लिए पारंपरिक होली पकवानों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। ॉमौके पर उप प्राचार्य अंबरिश रंजन पाठक, केदार कुमार, अरविन्द कुमार, आशिष कुमार, उज्जवल प्रताप, आकाश कुमार मंडल, गुंजा चौधरी, अर्चना सिंह, कुमारी नूतन, अमरजीत कौर, रूपा दासगुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...