गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह स्टेडियम में चल रहे जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को बोकारो बनाम सिमडेगा के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें बोकारो ने सिमडेगा को छह विकेट से हरा दिया। सिमडेगा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रनों को स्कोर खड़ा किया। इनकी ओर से इला खान ने अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 63 व सोनिया ने 15 रन बनाए। बोकारो की ओर से रिनी बर्मन ने 2 विकेट लिए। जीत के मिले 118 रन के लक्ष्य को बोकारो ने 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बोकारो की ओर से शिखा ने नाबाद 45 व खुशबू ने नाबाद 32 रन बनाए। सिमडेगा की ओर से एलीना खान ने 2 विकेट लिए। 45 रन की शानदार पारी ...