बोकारो थर्मल वैष्णो देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट में सबकुछ पारदर्शी
बोकारो, जून 13 -- बोकारो थर्मल स्थित जीएम कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी माता मंदिर सेवा ट्रस्ट को लेकर पिछले दिनों उठे विवाद और सवालों के बाद ट्रस्ट ने गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय भवन में प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा।
ट्रस्ट का पक्ष ट्रस्ट के प्रवक्ता रणजीत छाबड़ा ने कहा कि ट्रस्ट पूरी तरह वैधानिक है और जनहित को ध्यान में रखते हुए नए उप-नियम लागू किए गए हैं। बताया कि यह एक पब्लिक रिलीजियस चैरिटेबल ट्रस्ट है, जिसका गठन कानूनी सलाह के बाद किया गया है। कहा कि मंदिर जनता के सहयोग और चंदे से बना है, इसलिए ट्रस्ट के सभी नियम जनहित और पारदर्शिता को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
नए नियमों की जानकारी वहीं ट्रस्ट की ओर से जारी नए नियमों के अनुसार अब प्रत्येक माह 1 से 5 तारीख के बीच दो ट्रस्टी और समिति के पांच सदस्यों की मौजूदगी में दानपेटी खोली जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.