बोकारो, मार्च 21 -- बेरमो। बोकारो थर्मल में क्षेत्र के प्रबुद्ध हिंदू नागरिकों के तत्वावधान में 22 मार्च को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। बोकारो थर्मल के बोकारो क्लब स्थित दुर्गा मंडप में तैयारी जोर-शोर से है। आयोजन समिति के अनुसार इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना और सामाजिक समरसता के ताने-बाने को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इस दौरान सनातन धर्म के शाश्वत मूल्यों पर गंभीर विचार-विमर्श किया जायेगा, जिसमें क्षेत्र के विद्वान और प्रबुद्धजन अपने विचार साझा करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने और वैचारिक दिशा प्रदान करने का एक साझा प्रयास है। सम्मेलन को दिव्यानंद जी संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...