बोकारो, अप्रैल 20 -- गोमिया। बहुत बड़ी लापरवाही के कारण रविवार को बोकारो थर्मल रेलवे गेट के पास हादसा हो गया। कथारा एक नंबर निवासी अमरनाथ रेलवे स्टेशन जा रहे थे। अचानक रेलवे गेट पास करने के दौरान उनकी स्कार्पियो संख्या जेएच01एफटी-3824 पर अचानक मालगाड़ी की टाली ढुलकते हुए आई और स्कॉर्पियो को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। ड्राइवर सह मालिक अमरनाथ ने बताया कि बोकारो थर्मल रेलवे गेट पास करने के दौरान अचानक पीछे से जोर से धक्का की आवाज आई तब देखा तो मालगाड़ी का डिब्बा धक्का मार रहा था। किसी तरह जान बचाते हुए मैं वाहन से बाहर कूदा और चिल्लाने लगा। यह भी पढ़ें- क्रॉसिंग गेट खुला था और गुजर रही थी कार. तभी आ गई ट्रेन, टक्कर से डिब्बा बेपटरी अजय के चिल्लाने पर ही आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे और भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे के बाद जुटे लोग डीवीसी प्रबंधन...