बोकारो, जून 23 -- बेरमो। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर सब्जी खरीदने गए एक बुजुर्ग की बाइक चोरी कर ली गई। घटना जुबली पार्क के पास झंडोतोलन स्थल के समीप की बताई जा रही है। बोकारो थर्मल थाने को दिए आवेदन के अनुसार गोविंदपुर के पास डीवीसी मेन गेट के पास रहने वाले वयोवृद्ध कैलाश महतो बाइक से सब्जी खरीदने निकले थे। जुबली पार्क के पास खड़ा कर दिया और सब्जी लेने चले गए। वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। यह भी पढ़ें- सुपौल : सूखानगर हाट से बाइक चोरी, थाने में दिया आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...