बोकारो, मई 18 -- बेरमो। बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी फुटबाल मैदान में रविवार को प्रतिभा खोज युवा क्लब बोकारो थर्मल के तत्वावधान में 17 से 26 मई तक चलने वाले समर कैम्प का आयोजन किया गया। दस दिवसीय समर कैंप में लगभग 150 बच्चों बच्चियों ने भाग लिया। मुख्य कोच शिबू प्रजापति ने कहा कि वर्ष 2011 से लगातार प्रत्येक वर्ष यह समर कैम्प का आयोजन किया जाता रहा है। इस समर कैम्प के माध्यम से बच्चों और युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस समर कैम्प में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो खो, फुटबाल, क्रिकेट, चित्रकला, स्विमिंग आदि प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- कैरम सहित दस स्पर्धाओं में खिताब जीत उभरे नए चैंपियन्स समर कैम्प के समापन दिन में जो अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनको प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाय...