बोकारो, जुलाई 1 -- कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत के तिलयगजार टोला निवासी दिव्यांग व लाचार बुजुर्ग आदिवासी लोबिन हेंब्रम व उनकी पत्नी सुकुरमनी देवी समेत उनके दिव्यांग पुत्र कालिदास हेंब्रम की बदहाली की खबर हिंदुस्तान में प्रकाशित होने के तुरंत बाद बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने संज्ञान लिया। डीसी ने तुरंत कसमार बीडीओ को उक्त आदिवासी दंपति की के घर जाकर समस्या को सुनते हुए राहत प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ हीं कालिदास हेंब्रम को बैटरी ऑपरेटेड ट्राई साइकिल दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- अबुआ सरकार में भी सुकुरमनी और लोबिन हेंब्रम को पेंशन का इंतजारसंबंधित अधिकारियों की पहल इधर डीसी के निर्देश के बाद कसमार बीडीओ नम्रता जोशी, विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, स्थानीय मुखिया गीता देवी, उपमुखिया मासूम अली रजा व पंचायत ...