रांची, जुलाई 27 -- रांची। सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने सोमवार को बोकारो ट्रेजरी से करीब 11 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले के मुख्य सरगना कौशल पांडेय की जमानत याचिका खारिज कर दी। कौशल पांडेय इस मामले में लेखा शाखा का मुख्य आरोपी है और सीआईडी पहले ही उसके विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। मामले की शुरुआत बोकारो एसपी कार्यालय की लेखा शाखा से अवैध वेतन निकासी का खुलासा होने के बाद हुई थी। महालेखाकार (एजी) की रिपोर्ट के आधार पर वित्त विभाग ने जांच कराई, जिसके बाद बोकारो में प्राथमिकी दर्ज हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...