बोकारो, मार्च 21 -- 23 मार्च से होने वाले जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बोकारो जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पी एन सिंह ने दी। बताया बोकारो की टीम अपना पहला मैच खूंटी के खिलाफ 23 मार्च को चाईबासा में खेलेगी। टीम के कोच संजय पहाड़ी होंगे ।जबकि टीम मैनेजर योगेन्द्र कुमार को बनाया गया है। बोकारो जिला की घोषित टीम में खुशबू कुमारी (कप्तान), शिखा, विजिता ,कोमल कुमारी,भूमिका सिंह, सिमरन कौर ,तन्वी दत्ता (विकेट कीपर) , प्रिया राय, साक्षी कुमरी, प्रियंका राज, प्रिया, श्रेया बी प्रीतम, अनुष्का झा,आभा चौहान व नीतू कमारी को शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...