बोकारो, अप्रैल 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास आईटीआई मोड अमृत पार्क के समीप बोकारो जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के जिला कार्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में डोकोरेटर्स का यह पहला जिला कार्यालय बनने जा रहा है। यह सिर्फ कार्यालय सिर्फ बोकारो डेकोरेटर परिवार के लिए नहीं है, बल्कि पूरे डेकोरेटर बंधुओं के होगा। दूसरे जिले या प्रांत से आने वाले इस परिवार के लोग यहां ठहर सकते हैं। बोकारो के आम नागरिकों को भी ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य जिलों से आए छात्रों को भी ठहरने की सुविधा रहेगी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील वर्मा, संजय कुमार, प्रदीप सिंह, परोषतम रंजन, महासचिव अनुप सिन्हा, समरेश, मनोज कुमार, राजेश भारती, लखेश्वर प्रसाद महतो, सपन ओझा, कामता प्रसाद, मनोज सिंह, अ...