बोकारो, अप्रैल 3 -- बोकारो। झारखंड राज्य सीनियर रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने को लेकर बोकारो जिला की रग्बी बालक व बालिका टीम की घोषणा कर दी गई। यह जानकारी देते हुए बोकारो जिला रग्बी संगठन के सचिव शेख नसीमुद्दीन ने बताया कि अंडर 18 बालक वर्ग व बालिका वर्ग में 10-10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित बालक व बालिका टीम का खिलाड़ी चाईबासा में आयोजित होने वाले झारखंड राज्य सीनियर रघुवीर चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...