बोकारो, मार्च 21 -- बोकारो जनरल अस्पताल स्थित रक्त केंद्र परिसर में शुक्रवार को बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी यूनियन (बिडू) के सौजन्य से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (चिकित्सा/स्वास्थ्य सेवा) डॉ. बीबी करुणामय द्वारा फीता काटकर किया गया। रक्तदान शिविर में बिडू के सदस्यों ने अत्यंत उत्साह के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसके फलस्वरूप कुल 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना व समाज में रक्त की कमी के कारण होने वाली जनहानि को रोकने के लिए जागरूकता का प्रसार करना है। रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया एक यूनिट रक्त के माध्यम से तीन व्यक्तियों का बहुमूल्य जी...