बोकारो, अप्रैल 1 -- चास। बोकारो के ग्रामीण इलाकों में गर्मी के साथ बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हो गई है। विगत दो माह से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी में बेहतर बिजली व्यवस्था की विभाग की तैयारी विशेष अभियान के तहत चली। लेकिन इससे बिजली व्यवस्था में सुधार के बजाय स्थिति और अधिक खराब होने जाने की शिकायत उपभोक्ताओं में है। हल्की वारिश, हवा से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल होने की समस्या अभी भी बनी हुई रहती है। दिनरात मिलाकर ग्रामीण फीडरों में 7 घंटा भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजुलिया, कालापत्थर, चंदनकियारी, पिंड्राजोरा, डाबर बहाल, मिर्धा, सिजुआ, डुमरजोड, मामरकुदर, पुडरू, कोलवेंदी, खमारबेंदी सहित अन्य गांव शामिल है। दिनरात की बिजली कटौती से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित होने लगा है। इससें ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का अब धैर्...