बोकारो, अप्रैल 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को सेक्टर 5 स्थित बोकारो क्लब में महिला काव्य मंच की बोकारो इकाई की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता काजल भालोठिया व मंच संचालन रिंकू गिरी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष अर्चना अश्क मिश्र ने स्वागत भाषण दिया। जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत पद्मावत कोमल ने सरस्वती वंदना से किया। गोष्ठी में नीलम झा, संजू गिरि, अर्चना मिश्रा, माला, ज्योति वर्मा, काजल भालोठिया, करुणा कलिका, संगीता झा, क्रांति श्रीवास्तव, शीला तिवारी, अमृता शर्मा, स्निग्धा बोस, आशा पुष्प, गीता गुस्ताख, सोनी, पद्मावत कोमल और ज्योतिमाई डे राणा सहित कई कवयित्रियों ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अंत में क्रांति श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...