बोकारो, जून 10 -- झारखंड में औद्योगिक विकास को गति देने और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की संभावनाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रांची में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष शशि भूषण ने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर नई औद्योगिक नीति बनाने तथा उद्योगों को प्रोत्साहन देने की मांग की। यह भी पढ़ें- नगर विकास और व्यापारिक सुविधाओं को लेकर चैंबर ने बीएसएल प्रबंधन को सौंपा सुझाव पत्रभूमि लीज की अवधि शशि भूषण ने कहा कि देश के अधिकांश राज्यों में उद्योगों को मालिकाना हक या 99 वर्ष की लीज पर भूमि उपलब्ध कराई जाती है, जबकि झारखंड में केवल 33 वर्ष की लीज दी जाती है, जो निवेशकों के लिए व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने पावर और वाटर सिक्योरिटी, कैपि...