बोकारो कोलियरी अस्पताल में सुविधा बढ़ाने की मांग
बोकारो, अगस्त 23 -- जनता मजदूर संघ सीसीएल बीएंडके एरिया के उपाध्यक्ष शिबु कुमार डे ने सीसीएल बोकारो कोलियरी अस्पताल में चिकित्सीय सुविधाओं में तत्काल बढ़ोतरी करने की मांग प्रबंधन से की है। कहा कि बोकारो कोलियरी अस्पताल लंबे समय से बेरमो कोयलांचल के मजदूरों एवं उनके परिजनों के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र रहा है। लेकिन कुछ वर्षों से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं में लगातार कमी की जा रही है। अस्पताल में लेबोरेटरी जांच व एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक के भरोसे ओपीडी का संचालन हो रहा है। अस्पताल की आकस्मिक चिकित्सा सेवा भी बंद कर दी गयी है। चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने चिकित्सीय सुविधाओं में बढ़ोतरी नहीं की तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.