बोकारो, मार्च 9 -- बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एहतियाती कदम उठा। आनन-फानन में पुलिस परिसर में पहुंची और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बम की सूचना एक ईमेल के जरिए हासिल हुई। पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ परिसर में मौजूद है और हर हिस्से की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 'एक ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि यहां (कोर्ट परिसर) में बम विस्फोट हो सकता है। ईमेल में कहा गया है कि परिसर में साइनाइड बम से विस्फोट हो सकता है। ऐस में पुलिस सुबह से ही कोर्ट में खोज अभियान चला रही है। अबतक के खोज अभियान में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन परिसर को फिर भी खाली करवाया गया है। कोर्ट परिसर में एंट्री बंद कर दी गई है और साथ ही पार्किंग में लगे सभी व्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.