बोकारो, फरवरी 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समग्र शिक्षा के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बोकारो जिले के 33 सरकारी हाई स्कूलों में स्मार्ट कक्षा का संचालन शुरू किया जाएगा। इस योजना से छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा ने देते हुए बताया कि चयनित सभी 33 सरकारी हाई स्कूलों में दो-दो स्मार्ट कक्षा का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। जिले के प्रत्येक चयनित हाई स्कूल में दो-दो स्मार्ट कक्षा का अधिष्ठापन होगा। स्मार्ट कक्षा के लिए विद्युत व्यवस्था व उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिले के इन हाई स्कूलों में शुरू होंगी स्मार्ट कक्षाएं : जिले में चयनित 33 सरकारी हाई स्कूलों में बेरमो...