बोकारो, मार्च 6 -- कड़ी मेहनत व लगन से बोकारो के विशाल प्रसाद के सपने को पंख लगा। उन्होंने दी इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट आफ इंडिया की फाइनल परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। इसके लिए लक्ष्य साध कर कठिन परिश्रम किया, जिसका नतीजा सामने है। विशाल के पिता चास मेन रोड निवासी रमेश प्रसाद व्यवसायी व माता चंद्रलेखा देवी गृहिणी हैं। माता-पिता ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका खास ख्याल रखा। विशाल ने कहा कि भारत के सीए को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है। इसलिए इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। हर छोटे-बड़े व्यवसाय में सीएम की जरुरत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...