बोकारो, मार्च 13 -- शुक्रवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज अता की गई। इसे लेकर उकरीद, सिवनडीह, डुमरो, आजाद नगर, हैसाबातु, मखदुमपुर, इस्लामपुर, सिजुवा, झोपरो, बालीडीह, भर्रा, चास, अंसारी मोहल्ला, सुल्तान नगर, न्यु पिंडरगडिया, सोलागिडी, उत्तरी क्षेत्र अगरडीह, धनगरी,करमागौडा, महेशपुर, पिपराटाड, बस्तेजी, पचौडा, रज़ा नगर, दक्षिणी क्षेत्र मोहनडीह, जाला,घटयारी, सोना बाद, नारायणपुर, गोपालपुर आदि स्थानों पर मस्जिदों में सादगी व सौहापूर्ण वातावरण में नमाज अदा करने के लिए रोजेदार पहुंचे। सुबह से ही लोगों का मस्जिदों में आने का सिलसिला शुरू हुआ। मस्जिद में जितनी भीड़ थी उससे कहीं ज्यादा बाहर नमाज़ीयो की भीड़ थी। अलविदा की नमाज अदा करने के बाद रोजेदारो ने देश में अमन चैन, आपसी भाईचारा बना रहे, देश की तरक्की हो इसके लिए दुआ की गई। समा...