बोकारो के बास्केटबॉल खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, निखिल राज इंडिया कैंप के लिए चयनित
बोकारो, मई 26 -- बीएसएल प्रबंधन द्वारा नगर के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेक्टर-3 स्थित स्टील क्लब रिक्रिएशन सेंटर की स्थापना की गई थी। आज यह केंद्र बोकारो के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। यहां नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। स्टील क्लब सेक्टर-3 बास्केटबॉल कोर्ट से जिले के छह खिलाड़ियों ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इनमें प्रतिभावान खिलाड़ी निखिल राज ने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया कैंप में जगह बनाई है। देहरादून में आयोजित जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने दूसरे जिले से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतिभावान खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.