बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। राज्यस्तरीय मास्टर्स बैडमिन्टन चैम्पियनशिप का आयोजन गुमला में किया गया। जिसमें बोकारो जिले के दो वेटरंस खिलाड़ी भारती गुप्ता व स्नेहाशिष पात्रा ने इस बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता ट्राफी जीतने में सफल होकर पूरे जिला का नाम रोशन किया है। डीएवी स्कूल सेक्टर 4 की शिक्षिका भारती गुप्ता ने महिला सिंगल 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाईनल मैच में सात बार की राज्य बैडमिन्टन चैम्पियन उमा रानी पालित को एक के मुकाबले दो सेट में 15-11 से पहला सेट 11-15 दूसरा सेट व तीसरा सेट 15-13 अक से हराकर महिला सिंगल चैम्पियन बनी। मिक्स डबल्स में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भारती गुप्ता व स्नेहाशिष पात्रा की जोड़ी ने उमा रानी व अनूप सिंह की जोड़ी को एक के मुकाबले दो सेट में पहला सेट 21-11 अंक , दूसरा सेट...