बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू बायोलॉजिकल पार्क (जैविक उद्यान) में जानवरों को गर्मी से बचाव एवं राहत के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जानवरों को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु जानवरों के बाड़ों में कूलर एवं पंखों की व्यवस्था की गई है। हिप्पोपोटेमस और भालू के बाड़ों में जलाशयों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही अन्य जानवरों के लिए बाड़ों में शेड्स लगाए गए हैं जिससे उन्हें सीधी धूप से बचाया जा सके। जानवरों की नियमित रूप से क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। गर्मी के मौसम में जानवरों की प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए उनके आहार में विटामिन्स, इलेक्ट्रोलाइट्स एवं मिनरल्स जैसे आवश्यक फूड सप्लीमेंट्स को सम्मिलित किया गया है। यह भी पढ़ें- विभावि राजनीति विज्ञान विभाग में हीट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.