बोकारो, अप्रैल 3 -- शुक्रवार को सेक्टर 4 स्थित संत मेरी चर्च, सिटी चर्च, जीईएल चर्च सहित अन्य चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ। गुड फ्राइडे के अवसर पर मसीहियों ने क्रूस के साथ प्रार्थना की। गुड फ्राइडे के दिन ईसा के अंतिम सात वाक्यों की व्याख्या की गई। जिसमें क्षमा, मेल-मिलाप, सहायता व त्याग की बात कही गई। इस दौरान श्रद्धालु प्रभु यीशु द्वारा तीन घंटे तक क्रॉस पर भोगी गई पीड़ा को याद किया। इससे पहले पवित्र सप्ताह के दौरान गुरुवार को 12 शिष्यों के साथ चर्च परिसर में अंतिम भोज हुआ। विशेष प्रार्थना में प्रभु यीशु के एक-एक पल को याद कर गीतों के रुप में भी अराधाना की गई। फादर अविनाश मिंज ने कहा कि चर्च परिसर में आयोजित गुड फ्राईडे प्रे के दौरान काफी संख्या में मसीही जुटे। कहा इस पावन दिन को प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस के रूप में मनाया ज...