बोकारो, मार्च 10 -- बोकारो, वरीय संवाददाता। झारखण्ड विधानसभा के शून्यकाल में बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने जिले में कार्यरत जल सहियाओं की समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि बोकारो में कार्यरत जल सहिया बहनों के लगभग 17 माह की बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। जिस कारण उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा ट्राइबल प्लान के तहत लगभग 79 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। लेकिन बोकारो ट्राइबल प्लान के पात्र जिलों में शामिल नहीं होने के कारण यह राशि ट्रेजरी से वापस भेज दी गई। विधायक ने यह भी कहा कि पूर्व में डोभा एवं सोख्ता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जल सहिया बहनों की सक्रिय भूमिका रही है, लेकिन वर्तमान में ये कार्य वेंडरों के माध्यम से कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी भागीदारी ...