बोकारो, अप्रैल 13 -- पुष्पा हत्याकांड प्रकरण में पिंडराजोरा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन का मामला तुल पकड़ता जा रहा है।पुलिस एसोसिएशन ने एसपी के इस अपरिपक्व निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने सोमवार को पत्राचार कर सरकार व डीजीपी से बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को अविलंब हटाने का मांग किया है। एसोसिएशन ने दलील दी है कि पुष्पा अपहरण व हत्याकांड के समीक्षा एवं कारवाई में एसपी पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। पुष्पा के परिजन थाना से लेकर एसपी कार्यालय का चक्कर काटते रहे। पर उन्हें इंसाफ नहीं मिला। एसपी हर माह सभी थानेदारों के साथ अपराध की समीक्षा करते रहे। यह भी पढ़ें- पुष्पा हत्याकांड में पिंड्राजोरा थाना के 28 लापरवाह पुलिसकर्मी सस्पेंड परंतु नौ माह तक कोई नतीजा नहीं निकला। जब मानन...