बोकारो, मई 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोह पंचायत के गुण्डली गढ़ा में कच्ची नजर का पक्कीकरण को लेकर छह बार टेंडर निकालने और उसे कैंसिल कर दिए जाने के कारण नहर का पक्कीकरण कार्य अधर में लटक गया है और अब सातवीं बार इस कार्य का टेंडर निकाला जा चुका है।

मंत्री का हस्तक्षेप गौरतलब है कि गुंदली गड्ढा नहर का पानी सूखने से किसान निराश और परेशान शीर्षक से गत 3 अप्रैल 2025 को हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेद मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने न केवल संज्ञान में लिया बल्कि इस योजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वीकृति दिलाते हुए इसके जीर्णोद्धार के लिए टेंडर भी निकाला गया।

जीर्णोद्धार की लागत पेटरवार के कोह पंचायत के गुंदली गड्ढा चेकडैम का न केवल जीर...