बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल
बोकारो, जून 5 -- बोकारो वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) द्वारा आयोजित दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। सम्मेलन में देशभर से आए बीएसएल के प्रमुख ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीएसएल के निदेशक प्रभारी, सेल के निदेशक (वाणिज्य)टीएन नटराजन, सेल एवं बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक व बीएसएल एवं केंद्रीय विपणन संगठन (सीएमओ) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति और ग्राहक संतुष्टि बीएसएल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सेल और बीएसएल अपनी उत्पादन क्षमता के विस्तार की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं तथा बाजार की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.