बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो। मतदान प्रक्रिया को सुगम, सुलभ एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा गर्भवती महिलाओं, 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए टोटो/ऑटो रिक्शा की विशेष व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे मतदाताओं को मतदान केंद्र तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। प्रशासन की इस व्यवस्था से लाभान्वित मतदाताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशासन के प्रति आभार जताया है। मतदाताओं ने कहा कि इस प्रकार की सुविधा से उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने में काफी सहूलियत हुई है और इससे मतदान के प्रति उत्साह भी बढ़ा है। प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.