बोकारो, मार्च 10 -- बोकरो स्टील प्लांट में आये दिन हो रहे दुर्घटना और उसमें ठेका मजदूर शिकार हो रहे हैं। ठेका मजदुर के लिए यह काफी गंभीर मामला बनता जा रहा है। मशीन शॉप में 5 मार्च को हुई दुर्घटना पर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक)द्वारा जांच में चौकने वाली सचाई सामने आई है। इस संबंध में यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा मशीन शॉप में 5 मार्च को हुई दुर्घटना का कारण, कार्य का बिल्कुल अनुभव नहीं रहना रहा। वर्तमान में पिंटू बरनवाल दुर्गापुर के मिशन हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी स्थिति ठीक नहीं है। अकुशल रीगर व अकुशल मजदूर होने के कारण यह घटना घट गई। जबकि वर्तमान में असेंबली में मात्र 40 कॉन्ट्रैक्ट मजदूर जिसमें लगभग 20 मजदूर नए मजदूर हैं। जिन्हे अनुभव का अभाव रह्ता हैं जो दुर्घटना का कारण बना। बीएसएल के स्थाई मजदूर 7 के लगभग हैं...