चाईबासा, जून 13 -- गुवा । टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा बोकना ग्राम सभा का स्थल बदलकर बरायबुरु टाटीबा में आयोजित करने के निर्णय के विरोध में बोकना गाँव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों की आपातकालीन बैठक इस मुद्दे को लेकर गाँव में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि "बोकना क्षेत्र में माइंस है, तो ग्राम सभा भी बोकना में ही होनी चाहिए। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि मेसर्स उषा मार्टिन के समय से ही संबंधित ग्राम सभा का आयोजन बोकना गाँव में होता रहा है। ऐसे में वर्षों पुरानी परंपरा और व्यवस्था को बदलना स्थानीय लोगों के अधिकारों और भावनाओं के साथ अन्याय है। ग्रामीणों का कहना है कि खदान क्षेत्र और प्रभावित भूमि बोकना की है, इसलिए ग्राम सभा का आयोजन भी यहीं होना चाहिए।

प्रतिरोध का संकल्प ग्रामीणों ने आर...