बहराइच, दिसम्बर 17 -- बहराइच। जरवलरोड थाने के नियामतपुर गांव में धनराजपुर गांव निवासी राम बहादुर पुत्र महादेव का खेत है। जिसमें बुआई हो चुकी है। दस दिसम्बर को धनराजपुर बंधा निवासी अवधेश, अमरनाथ, रामू, सर्वेश ने ट्रैक्टर से खेत में जुताई कर बोई फसल नष्ट कर दी। विरोध पर मारपीट की। चार को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...