बहराइच, दिसम्बर 28 -- बहराइच, संवाददाता। रायडीह गांव में एक किसान की बोई फसल को बुधवार रात में हमलावरों ने चोरी से जुताई कर नष्ट कर दिया। भनक लगते ही पीड़ित किसान खेत पर पहुंचा। तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने छह को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पयागपुर थाने के रायडीह गांव निवासी दुर्गेश कुमार के पिता नंद कुमार बीमार है। वह चल फिर नही पा रहे। दुर्गेश बुधवार रात लगभग 11:50 बजे उनकी देखभाल कर रहा था। इसी दौरान पता चला कि उसके खेत में घुसे लोग फसल नष्ट कर रहे है। जब दुर्गेश खेत में पहुंचा तो आधे दर्जन लोग में ट्रैक्टर से जुताई कर फसल नष्ट कर दिए थे। दुर्गेश के रोकने पर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले में शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दिलीप, पंकज, अनुज, जगत राम, विपिन आदि छह को नामज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.