गोड्डा, फरवरी 27 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बांसभीठा के समीप गुरुवार सुबह दो यात्री बसों की आमने-सामने की टक्कर में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर सैकड़ो लोग जुट गए। इसके बाद इसकी सूचना बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव को दिया गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी आशीष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां डॉक्टर शाहनवाज व शालिनी शालू ने प्राथमिक उपचार की। घटना को लेकर बताया जाता है कि सोनू-मोनू बस जेएच 04जी 0349 बरहरवा से गोड्डा जा रही थी, जबकि पप्पू बस जेएच 04 डब्यू 4881 रांची से बोरिया जा रही थी। बांसभीठा स्थित मोड़ पर दोनों बसें तेज रफ्तार के कारण टकरा गईं। पप्पू बस टक्कर के बाद थोड़ा दूर आगे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.