गोड्डा, जनवरी 2 -- बोआरीजोर। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के श्रीपुर में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर सूचना पाकर मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने इसकी सूचना थाना को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी अशीष कुमार यादव एएसआई संतोष साह, प्रवीण कुमार, शैलेंदर शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जहां मृतक की पहचान पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी निवासी राजकिशोर ठाकुर 40 वर्ष के रूप में किया गया। है। घटना को लेकर बताया जता है राजकिशोर ठाकुर शुक्रवार को ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के भेला अपनी बहन घर जा रहा था। इसी दौरान श्रीपुर की खड़ी बगीचा स्थित पुल के पास एलपी ट्रक से साइड लेने में वह अनियंत्रित होकर पिछला चक्का के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को खड़ी बगीचा के पास खड़ा क...