गोड्डा, जून 2 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि । बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मेघी पंचायत के सुदूर पहाड़ी गांव कुटनी जाने के लिए कोई सड़क नही है। जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। हल्की सी बारिश हो जाने के कारण गांव पैदल जाना भी दुर्लभ हो जाता है। यह भी पढ़ें- जनसहयोग से ग्रामीणों ने बनाई पांच किमी कच्ची सड़कसड़क की स्थिति गांव के बीचो-बीच बड़े-बड़े पत्थर निकल आने के कारण लोगों को काफी परेशान होती है गांव की महिलाओं ने बताया की सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है। हल्की सी भी बारिश हो जाने के कारण पूरा सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाता है। जंगल होने के कारण कहीं से आने में अगर शाम हो जाए तो गांव जाने में डर लगता है। सूखा समय में बाइक व ट्रैक्टर गांव तक किसी तरह चल जाता है। वही अगर कोई बीमार पड़ जाए तो सबसे बड़ी समस्या बन ज...